दो आदमी रास्ता चलते बात कर
रहे थे
एक ने दूसरे से कहा-
" वैसे तो देवताओं मे सर्वश्रेष्ठ वीर हनुमान है,
लेकिन आज का नेता उनसे भी ज्यादा महान है|"
दूसरा व्यक्ति बोला-
" यह तुम कैसे आँक रहे हो, मालूम पड़ता है पीकर आए हो या चंडूखाने की गप्प हांक रहे हो|"
पहला व्यक्ति बोला- नहीं यार
" हनुमान ने सूरज खाया था, नेता चंदा खाता है|
हनुमान ने तो सबके कहने से
उगल दिया था, नेता साफ निगल जाता है||
इसलिए मेरा तो यही अनुमान है-
हनुमान जी से ज्यादा आज का नेता महान है|